प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। सब्जी लेने घर से निकली विवाहिता को उसके पति ने सरेराह पिटाई करके घायल कर दिया। पति का दुस्साहस यह भी रहा कि उसने पत्नी को उसके मायके में ही पीटा। इस घटना में आरोपी के साथ कुछ और लोग भी थे। घटना के बाद पीड़ित और उसके पिता ने थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के सराय जगदीश निवासी अकबाल की पुत्री सबीना बानो दहेज उत्पीड़न के चलते अपने मायके सराय जगदीश में ही रहती है। उसकी ससुराल जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के शुक्लागंज बाजार में है। आरोप है कि पति से तंग आकर सबीना अपने मायके में ही आकर रहती है। उसका एक पुत्र भी है। सबीना बानो का आरोप है कि उसके पति अक्सर दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते रहते हैं।दो माह पूर्व पति ने उसे मारपीट कर ससुराल से मायके भगा दिया था। सबीना बानो का आरोप है कि दहेज में उसका पति 02 लाख रुपये नगद मांग कर रहा है, जबकि सबीना का कहना है कि उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं और वह कहां से द़ो लाख रुपये देंगे। इस बीच सबीना सब्जी खरीदने जंगीगंज बाजार गई थी तो उसके पति अपने कुछ रिश्तेदारों जो उसी थाना क्षेत्र के सूफीनगर गांव के ही बताए गए हैं । पति के साथ मिलकर सबीना की जमकर पिटाई कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते सबीना का पति अपनी रिश्तेदार साथियों के साथ मौके से भाग निकला। सबीना संग उसके पिता ने थाने में सबीना के पति के खिलाफ तहरीर दी है। जहां कोतवाल प्रभारी संजय कुमार राय ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…