प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। पूर्वोत्तर रेलवे प्रखंड मडुवाडीह प्रयागराज के मध्य ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रात्रि 10:00 बजे शुक्रवार को देर रात एक युवक मडवाडी नई दिल्ली एक्स्प्रेस ट्रेन पकड़ने के प्रयास में भूलवश पैसेंजर ट्रेन को मडुवाडीह एक्स्प्रेस ट्रेन समझकर प्लेटफॉर्म पर दौड़ लगाते बोगी में घुसने का प्रयास किया कि पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया,
,जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गोपीगंज थानाक्षेत्र के खानापुर निवासी 21 वर्षीय अभयराज नई दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ज्योही पहुचा,प्रयागराज के लिये जा रही पैसेंजर ट्रेन को मडुवाडीह एक्सप्रेस ट्रेन समझकर चढ़ने की हड़बड़ी में पावदान से फिसलकर नीचे जा गिरा और गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसके चलते ।सर में गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…