प्रदीप दुबे विक्की
मोढ़,भदोही। जनपद भदोही के सुरियांवा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा डुहिया में रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से मानक को दरकिनार करके धरती का सीना छलनी किया जा रहा है। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रालियों से जेसीबी मशीनों द्वारा खनन की मिट्टी को एक ब्रिक फील्ड पर डंप किया जा रहा है। मानक के विपरीत हो रहे खनन से डुहिया गांव सहित आसपास की जमीनों को तालाब बना दिया गया है। खनन किए गए खेतों को देखकर कोई कह नहीं सकता कि यह गांव के किनारे के खेत है।
मानक विहीन खनन को देखकर यह प्रतीत होता है कि कहीं हम किसी बीहड़ वाले स्थानों पर आ गए हैं । अवैध रूप से हो रहे खनन की जानकारी भी अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी खनन किया जा रहा है। मानक के अनुसार 2 मीटर मिट्टी रॉयल्टी बनवाने पर उठाने का नियम है पर खनन माफिया प्रशासनिक नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से मिट्टी का खनन कर डुहिया गांव में खनन कर रहे हैं।
यहां देखा जाए तो 3 से 4 मीटर तक मिट्टी का खनन किया जा रहा है, लेकिन खनन माफियाओं पर कोई भी अधिकारी शिकंजा नहीं कस रहा है। शिकायत होने के बाद किसी कर्मचारी का न पहुंचना बहुत कुछ बयां करता है । लेकिन शासन-प्रशासन के नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से हो रहे खनन को आखिर कौन रोकेगा। जब जिम्मेदारी आंखें बंद किए हुए हैं। और जो भी खनन माफिया की शिकायत करता है, उसकी जानकारी पहले ही उन लोगों को हो जाती है। खनन माफियाओं के हौसले बढ़ गए हैं, क्योंकि शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रीय बीट के दरोगा जिम्मेदार पुलिसकर्मी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने बैठे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…