प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह शनिवार को कालीन नगरी भदोही में भी ई-चालान प्रक्रिया शुरू हो गई।सीओ भूषण वर्मा व टीएसआई ब्रिजबली तिवारी पुलिस अजीमुल्लाह चौराहे पर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व तीन सवारी वाले वाहन चालकों के चालान काटे। यह चालान पूरी तरह से मोबाइल एप व नेट के माध्यम से कियागया। चालान होते ही वाहन चालक के मोबाइल पर मैसेज भी पहुंचा।सोओ ने बताया कि अब नियमित रूप से इसी तरह से चालान किए जाएंगे।सीओ ने बताया कि
वाहन पंजीयन संख्या किसी भी प्रदेश का हो चालानी प्रक्रिया करने के बाद उसके वाहन स्वामी के मोबाइल पर मैसेज जायेगा।खास यह कि इस ऐप में चालान करने से पूर्व वाहन का नम्बर डालने पर वाहन की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है।आज एक दर्जन बाइक व आटो आदि को रोक कर कागजात हेलमेट आदि की जांच किया गया।ई चालन प्रक्रिया का सभी ने स्वागत किया।जांच के दौरान कोतवाली निरीक्षक श्रीकांत राय भी रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…