गौरव जैन
रामपुर/ बिसौली- दिनांक 21-06-2019 को वीनस मूवीज़ के बैनर तले बनी फ़िल्म फसते फँसाते को रिलीज़ कर दिया गया है । फ़िल्म को एक साथ 3 देशों में रिलीज़ किया गया है और उत्तर प्रदेश के 5 जिलों नोएडा , कानपुर , बरेली , लखनऊ , गाज़ियाबाद के पीवीआर सिनेमाघरों में फ़िल्म का प्रसारण दिखाया जा रहा है । दर्शकों ने फ़िल्म को देख कर फ़िल्म की बहुत तारीफ की और कहा कि फ़िल्म में एक दम नई कहानी है और बहुत ज्यादा कॉमेडी है , फ़िल्म के सभी पात्रों ने बहुत अच्छा काम किया है । बरेली के दर्शकों ने फ़िल्म को 5 स्टार की रेंटिंग दी है । ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है । इसमे अर्पित चौधरी , करिश्मा शर्मा और नचिकेत नार्वेरक लीड रोल में है ।
इसका निर्देशन अमित अग्रवाल ने किया है जो कि उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के बिसौली कस्बे के रहने वाले है और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उनकी ननिहाल है अमित अग्रवाल को फ़िल्म इंडस्ट्री में करीब 20 सालों के अनुभव है । फ़िल्म की कहानी लव मैरिज , लिव इन रिलेशन जैसे मुद्दे पर बनाई गई है । बताते चले कि अर्पित की श्रीलंकन फ़िल्म ‘बिम्बादेवी अलियास यशोधरा’ ने इंटरनेशनल लेवल पर लोगो की खूब सराहना बटोरी है वहीँ करिश्मा फ़िल्म ‘ रागिनी एमएमएस रिटर्न’ में दिखाई दी थी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…