मुकेश यादव
मधुबन(मऊ) :स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग स्थित तिनहरी चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे सफेद बालू से लदा ट्रक सामने से आ रही गाय व अनियंत्रित सवारी टेम्पो को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में बाल-बाल ट्रक चालक बच निकला थाना क्षेत्र के मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग से मझवारा की ओर सफेद बालू लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही तिनहरी चट्टी के समीप पहुंचा कि सामने से तेज गति से आ रहा सवारी से भरा टेम्पो रोड पर जा रही गाय को बचाने के चक्कर में अपना साइड छोड़कर विपरित दिशा में जाने से इनके बचाव में ट्रक चालक अपना ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर बालू समेत सड़क के किनारे पलट गया। दुर्घटना देख आस-पास के लोग बचाव के लिए मौके पर दौड़ पड़े। ट्रक में फंसे चालक को लोगों ने काफी मसक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में बाल-बाल ट्रक चालक बच गया। वहीं चालक के सुजबुझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…