फ़ारुख हुसैन
सिंगाही खीरी–गोंडा-मैलानी रेल प्रखंड के बेलरायां आउटर सिंगनल के समीप एक 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने सुना कि ट्रेन के आगे कूद कर एक किशोर ने आत्महत्या कर ली है।जानकारी के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुर के मजरा चमरौधा निवासी प्रहलाद पुत्र गोपाल उम्र 16 वर्ष किसी बात से आहत होकर बहराइच से आ रही गाड़ी न०52210 अप बेलरायां के आउटर सिंगल के बाहर पिलर न०192/7 समय लगभग 5 बजे ट्रेन के आगे कूद गया जिससे उसकी गर्दन कट गई गर्दन कटने से प्रहलाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई मृतक की माँ चुन्नी देवी ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे प्रधान दामोदर वर्मा की शौचालय निर्माण को लेकर प्रहलाद की मारपीट हो गई थी जिससे छुब्द होकर ही प्रहलाद ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली जबकि प्रधान दामोदर वर्मा का कहना है कि हमारे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।
बॉक्स,,सिंगाही थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के परिजन की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…