आदिल अहमद
चड़ीगढ़। पंजाब के बरगाड़ी में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी की नाभा जेल में दो कैदियों ने शनिवार की शाम को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब सवा पांच बजे की है। महिंदरपाल उर्फ बिट्टू पर अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। उसे पटियाला के निकट नाभा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बिट्टू (49) पर दो कैदियों गुरुसेवक सिंह और मनिंदर सिंह ने कथित तौर पर हमला किया जो हत्या मामले में नाभा जेल में बंद हैं। बिट्टू फरीदकोट का रहने वाला था। इस घटना के बाद तमाम शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। CM अमरिंदर सिंह खुद पूरे मामले पर निगाह बनाए हुए हैं।
गौरतलब है कि बिट्टू पंजाब के बरगाड़ी में 2015 में हुए गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के मामले में मुख्य आरोपी था और उसे नाभा की उच्च सुरक्षा जेल में रखा गया था। बयान में कहा गया है कि जेलों के अतिरिक्त महानिदेशक रोहित चौधरी तथ्य परक समिति के प्रमुख होंगे। इस समिति से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…