सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी में बीती रात फिर बदमाशों ने जमकर तांडव किया। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और सरकार की जीरो टोलरेंस नीति को ठेंगा दिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से घर आ रहे तीन भाइयों पर बदमाशों ने बेखोफ होकर ताबड़तौड़ गोलियां चलाईं।जिनमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई | दूसरे युवको ने भागकर अपनी जान बचाई | मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।चश्मदीद जुनैद पुत्र बाबू खान ने बताया कि वह फैक्ट्री से घर आ रहे थे , तभी लूटपाट के इरादे से उन्हें रोककर बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। चश्मदीद ने बदमाशों की पहचान इंडियन धर्म कांटा के मालिक और कर्मचारियों के रूप में की है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया की घटना रात 2 बजे की है, जिसमें जुबेर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है, आगे कार्रवाई की जा रही है। वही दूसरी और घटना से गुस्साए परिजनों ने दोपहर पोस्टमार्टम से शव को कब्जे में लेकर सैकड़ो लोगो के साथ बॉर्डर थाना के सामने बागपत रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जिनकी मांग थी कि जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी हो। कुछ देर बाद 4 दिन में सभी हत्यारो की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…