सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र की अंतर्गत आने वाली गिरी मार्केट से यमुना में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन युवक डूब गए। उनके साथ गए एक पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी। दिल्ली और यूपी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनो युवकों के शव को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। गिरी मार्केट कालोनी में ओमपाल परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर उनके बेटे शिवा (23) व विपिन (19) अपने फुफेरे भाई मोहित (19) निवासी दिल्ली व पड़ोसी आसिफ (28) के साथ बदरपुर गांव के पास यमुना में नहाने के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे अचानक मोहित, विपिन पानी में उतर गया। अचानक विपिन डूबने लगा। उसने बचाव के लिए दोस्तो को पुकारा तो शिवा उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद गया। पानी गहरा होने के कारण वह उसे बचाने का प्रयास करते हुए खुद भी डूब लगा। तभी मोहित दोनों को बचाने के लिए पहुंचा। तीनों पानी में डूबते चले गए। इस पर आसिफ ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तीनों पानी में डूब चुके थे। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से रविवार दोपहर 2 बजे तक मोहित व विपिन के शव को यमुना नदी से बाहर निकाल लिया तथा शाम करीब साढ़े 5 बजे शिवा के शव को भी बाहर निकाला जा चुका था। जिन्हें दिल्ली बुराड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया। परिजनों व उनके रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है। वही लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व उनके पति मनोज धामा ने यमुना नदी पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। श्री धामा जी ने जल्द से जल्द पुलिस को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिये कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…