गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर थानान्तर्गत
डालिम्स सनबीम गांधीनगर में विश्व योग दिवस के अवसर पर करे योग रहे निरोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमे लोगों ने भाग लेकर योग का अभ्यास किया। अपने संबोधन में मोहम्मद शोएब प्रिंसिपल ने योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुवे बिस्तार से योग के बारे में बताया।आपने कहा की वर्तमान समय में हम सभी के। लिए योग जरूरी है।इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।यह। जन जन के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।आपने कहा की वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है।योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। आज बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है। योग के फायदे से आप सबको ज्ञात है, जिस वजह से आज योग विदेशों में भी प्रसिद्ध है। उपस्थित सभी लोगों को योग प्रशिक्षक अरूण जायसवाल के द्वारा अनेक योगासन का अभ्यास कराया गया। इस योग कार्यक्रम में मोहम्मद शोएब प्रिंसिपल. दिवाकर पाण्डेय. मधुकर पाण्डेय.अमित राय कोआर्डिनेटर. विनोद शर्मा डी आइ सी.अंकित राय.अवनीश राय मिंकू.अरूण जायसवाल. नरायण जी वर्मा.मुकेश राय.ज्ञान जी.उदय कुमार टाईगर.निधि सिंह.ज्योति पाण्डेय. सावित्री राय.पिंकी पाण्डेय. शशि भूषण राय.पूजा सिंह.नेहा राय.अमित सिंह शेरू.प्रिंस राय.समस्त स्टाफ के लोग भा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…