प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। नगर के फूलबाग स्थित ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर बाइक से घर लौटते समय ट्रक के साइडे से टकराकर सड़क पर गिरकर दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मेवड़ापुर गांव निवासी अरशद जमाल 20 वर्ष पुत्र अजीज अंसारी तथा अताउल मुस्तफा 22 वर्ष एक ही बाइक से गोपीगंज नगर में कुछ सामान की खरीददारी कर घर वापस लौट रहे थे।
वे दोनों जैसे ही फूल बाग पहुंचे थे उसी समय ज्ञानपुर की तरफ जा रही ट्रक बाइक सवारों को साइड मार दिया। जिससे जहां सड़क पर गिरकर अरशद जमाल को गंभीर चोट आई वहीं अताउल मुस्तफा मामूली रूप से घायल हुवा। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अरशद जमाल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया और मामूली रूप से घायल का उपचार कर छोड़ दिया गया। और ट्रक को नागरिकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…