Categories: Crime

रोड जाम के बाद पुलिस आई हरकत में जुबैर के दो हत्यारो को गिरफ्तार कर भेजा जेल ,आलाकत्ल बरामद

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा सफलता हासिल करते हुए जुबैर के दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में रविवार दोपहर परिजनों ने दिल्ली सहारनपुर रोड पर शव रखकर जाम लगाया था। जिसमे पुलिस ने 4 दिन में हत्यारों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम खुलवाया था। हत्या स्कूटी की साइड लगने से विवाद बढ़ने पर हुई थी।

एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या का सफल अनावरण करते हुए रविवार देर रात जुबैर की हत्या करने वाले अभियुक्तो अनुज पुत्र सोहनवीर निवासी भभीसा थाना कांधला जिला शामली व अनुज पुत्र मैनपाल निवासी देवपुरा थाना थाना भवन जिला शामली को डीपीएस स्कूल फ्लाईओवर नहर के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से आलाकत्ल तमंचा 315 बोर ,एक जिंदा कारतूस ,एक खोखा कारतूस ,एक तमंचा 312 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि वादी जुनैद पुत्र बाबू खान निवासी बेहटा हाजीपुर व उसका भाई मृतक जुबैर तथा भाई आशु शिवा वाटिका से स्कूटी पर अपने घर बेहटा हाजीपुर जा रहे थे। तभी रास्ते मे स्कूटी अभियुक्त अनुज से टकरा गई। उसके बाद अनुज से गालीगलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया तो अनुज ने तमंचा निकालकर जुबैर को गोली मार दी। जिसमे जुबैर की अस्पताल जाते हुए मौत हो गयी। एसपी श्री जादौन ने बताया कि दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts