Categories: Crime

गाजियाबाद लोनी – अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चार पेटी अवैध शराब बरामद कर जेल भेज दिए है।

एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जावली पुलिया से शराब तस्कर मनीष उर्फ भूरा पुत्र कालू राम निवासी रिस्तल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वा अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। वही लोनी पुलिस ने दोपहर करीब डेढ़ बजे डीएलएफ से अभियुक्त सचिन पुत्र बेबी राम को 96 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts