Categories: Crime

संपत्ति विवाद में माँ बेटी पर हमला, गंभीर रूप से घायल माँ रिफर

उमेश गुप्ता/ हरिलाल

बिल्थरारोड (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरूम पूरा (चरौवा) में सोमवार को करीब 12 बजे दिन में भूमि विवाद को लेकर एक पटेल परिवार में पट्टीदारों ने मां-बेटी पार्वती देवी (40) व कुमारी पूजा पटेल (17) को लाठी डंडे से मारकर लहुलूहान कर दिया। चोटिल हालत में 108 नम्बर की एम्बुलेंस के मध्यम से सीएचसी सीयर में उपचारार्थ भर्ती कराया गया। चूंकि पार्वती देवी को कमर व सिर में गम्भीर चोट होने से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया।

चोटिल महिला पार्वती देवी का आरोप है कि उसके पति जगत सिंह पटेल एक दिन पूर्व गुजरात अपनी रोजी रोटी के चक्कर मे चले गए थे। उनके रहते कोई बात नही हुई। और उनके जाते ही मेरी हिस्से वाली जमीन लूटने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया। थानाध्यक्ष भीमपुरा सत्येन्द्र राय ने पूछे जाने पर बताया कि इस बावत कोई सूचना नही मिली है। शिकायत मिलने पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts