प्रदीप दुबे विक्की
भदोही । सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मधुपट्टी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी, जिससे एक पक्ष से विजय शंकर गौतम 58 वर्ष की कुल्हाड़ी लगने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेंद्र गौतम एवं विजय शंकर गौतम के बीच रास्ता छोड़कर मकान बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी का प्रयोग हुआ जिसमें कुल्हाड़ी लगने से विजय शंकर गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दूबे द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल विजय शंकर को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां भेजा गया ।
विजय की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रमेश गौतम ने लिखित तहरीर देकर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…