Categories: Crime

पंखे से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के पाली चौकी के अंतर्गत ग्राम सभा नागमलपुर में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय राजेश गौतम पंखे के सहारे लुंगी से लटककर जान दे दी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालमणि गौतम के छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था।

राजेश गौतम कमरे के अंदर दोपहर में शयन करने हेतु गया जब 3:00 बजे बिजली कटने पर भी बाहर नहीं निकला तो परिजनो ने दरवाजा खटखटाया । परंतु दरवाजा के अंदर से कोई आवाज ना निकलते देख कर परिजन सशंकित हो उठे ।दरवाजे की कुंडी तोड़कर जब अंदर घुसे तो कि पंखे में लुंगी के सहारे राजेश का शव लटक रहा था। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts