प्रदीप दुबे
ज्ञानपुर,भदोही। 50 माइक्रोन से पतली प्लास्टिक के कैरी बैग पूरी तरह से प्रतिबंधित होने के बाद भी दुकानदारों द्वारा प्रयोग किए जाने पर नगर पंचायत प्रशासन सख्त हो गया है। नगर के इलाकों में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजेंद्र दूबे की अगुवाई में पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 68 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया। इस दौरान 68 दुकानदारों के यहाँ की गई छापेमारी के दौरान 6800 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। नगर पंचायत की इस औचक छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। लोग धड़ाधड़ दुकानें बंद करते नजर आए। नगर पंचायत द्वारा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दुबे ने मंगलवार को दोपहर बाद अचानक टीम के साथ पुरानी बाजार पहुंचकर ,जांच करते हुए समूचे नगर में भ्रमण कर दुकानदारों के दुकानों पर पॉलिथीनो की जांच में व्यस्त रहे। इस दौरान नगृ की कुल 68 दुकानों पर छापेमारी कर 68 किलो ग्राम पालीथिन दुकानों से जब्त किया गया। इन दुकानदारों से कुल ₹6800 की वसूली की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…