प्रदीप दुबे विक्की
कोईरौना,भदोही। थाना कोइरौना के कटरा बाजार में सोमवार को देर शाम अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने मामा के यहां शादी समारोह में आया था।
युवक टिंकू यादव (22 वर्ष) पुत्र जयभर यादव कोइरौना थानाक्षेत्र के दुगना गांव निवासी सोमवार को देर शाम कटरा बाजार के में कोई सामान खरीदने आए थे वह बाजार में सामान खरीदने कर पैदल ही जा रहे थे कि तेज रफ्तार से अनियंत्रित बाइक से धक्का लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि मृतक टिंकू यादव नई दिल्ली में रहकर अपना निजी व्यवसाय करता है उसकी शादी हुये दो वर्ष पूर्व बीत चुके है। अपनी तीन बहनों के बीच अकेला भाई होने के कारण परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।उधर मौका पाकर बाईक चालक फरार बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…