प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया बाजार में गुरुवार को एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों को बक्से में बंद होने के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक राजेश यस व अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार, उप जिलाधिकारी औराई ज्ञानेंद्र प्रकाश ने पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्र खोद वाकर दोनों मासूमों के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
शाम पांच बजे मल्लू ने घर मे पत्नी व बच्चों को न पाकर हैरान हो गया। आशंका वश बाक्स खोला तो अवाक हो उठा। तीनों बक्स में बेहोश मिले। आनन-फानन मे तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दम घुटने से दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया था, लेकिन पत्नी को बचा लिया गया था। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और परिजनों ने भी बिना पुलिस को जानकारी दिए दोनों बच्चों को सुपुर्द ए खाक कर दिया था।
शुक्रवार को तगड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों मासूमों के कब्र को खोदकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ एकत्र रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…