Categories: UP

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

उमेश गुप्ता

बलिया। बिल्थरा रोड बलिया वाराणसी से भटनी रेलवे लाईन पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम आऊटर सिगनल और आऊटरसिगंल के बीच में शुक्रवार के भोर में चौरी चौरा ट्रेन संख्या 15003 गाडी से एक व्यक्ति  कट जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान  प्रमोद कुमार चौहान पुत्र बधुराम चौहान उम्र 42 वर्ष ग्राम भिण्ड कुंड निवासी के रुप में हुई।

यह घटना भोर में लगभग 3:30 बजे की होने की वजह है सब लोगों अपना अपना अनुमान ही लगा रहे है। घटना की जानकारी परिवार को लगते ही कोहराम मच गया। परिजनों समेत ग्राम प्रधान व ग्रामीण दर्जनों की संख्या में घटना स्थल पर पहुच गए। सूचना मिलते ही उभाँव पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का कुछ भी पता नही चल सका है।

pnn24.in

Recent Posts