अनिला आज़मी
मेरठ: प्रदेश में अपराध अपना सर उंचा किये हुवे है। प्रदेश सरकार के सभी जतन अपराधियों के आगे छोटे पड़ जा रहे है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चांदपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। गांव के ही दबंग आरोपियों ने विरोध करने पर परिवार पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी से कुचल कर परिवार की दो महिलाओं की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
इस वारदात के बाद उग्र परिजन और गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस और अस्पताल प्रशासन इसे दुर्घटना बता रहा है। पुलिस का कहना है कि बीती शाम जब घटना हुई थी तो परिवार वालों ने ट्रक से कुचलने की सूचना दी थी। बाद में परिवार वालों ने इस घटना को छेड़खानी की घटना का ही हिस्सा बताते हुए कहा कि परिवार के चार सदस्यों पर पीछे से कार चढ़ा दी गई।
पुलिस ने शुरुआत में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब कह रही है कि वह 30 साल के ऊपरी जाति के युवक द्वारा दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप की जांच कर रहे हैं। पुलिस के पास एक सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें एक कार तेज रफ्तार में सड़क पर जाती हुई दिख रही है और उसके पीछे लोग भाग रहे हैं। प्रकरण में पीडिता का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती बता रही है कि पडोसी गाव का एक युवक किस प्रकार उसके साथ छेड़खानी करता है और धमकिया देता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस प्रकरण में क्या कार्यवाही करती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…