ए जावेद
पाकिस्तान में क्या हालात है कि वहा के सत्ताधारी पार्टी के नेता टीवी शो पर ही सीधे गुंडागर्दी करने लगते है। पाकिस्तान के एक नेता द्वारा लाइव शो के दौरान पत्रकार की पिटाई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता मंसूर अली सियाल ने टीवी शो में आए अपने साथी पैनलिस्ट इम्तियाज खान फारान जो एक पत्रकार भी हैं के साथ मारपीट की। घटना सोमवार की है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पहले दोनों के बीच आपसी कहासुनी शुरू होती है। इसके बाद सियाल अपनी कुर्सी से उठते हैं और खान पर हमला कर देते हैं। सियाल पहले पहले खान को धक्का देते हैं जिससे वह जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद जब वह सियाल की तरफ वापस आते हैं तो सियाल उनके साथ हाथापाई करने लगते हैं। मामला का बढ़ता देख टीवी के क्रू मेंबर दोनों को अलग कर देते हैं।
मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इसकी जमकर आलोचना जहा हो रही है वही इसकी जमकर खिल्ली भी उड़ रही है। वही पार्टी मुखिया के द्वारा किसी प्रकार का कोई बयान अभी तक सामने नही आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…