Categories: CrimeUP

छात्रा से छेड़खानी करने वालो पर मुकदमा हुआ दर्ज

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की एक बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा से छेड़खानी करने सहित अन्य आरोपों में छात्रा के पिता की तहरीर पर दो युवको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही हैं।

घोसी क्षेत्र की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा को घर से स्कूल लें जाते समय गाज़ीपुर जिले के नोनहरा थानान्तर्गत अटवा फतेहपुर सोनू पुत्र जोगिंदर एवं गाजीपुर जिले के नोनहरा थानान्तर्गत नूरपुर मुबारकपुर निवासी कौसर अंसारी पुत्र वाकर अंसारी ने छेड़छाड़ किया। साथ ही कई मोबाइल नंबरों से छात्रा की मोबाइल पर अश्लील मैसेज एवं फोटो भी भेजते थे और इन्हीं नंबरों से जान से मारने की धमकी भी देते थे।

आठ जून की रात्रि में 12 बजे दोनों ही युवक गलत काम करने की नियत से घर पर चढ़ आये। जब युवती ने शोर मचाया तो घर वाले जग गये और दोनों को पकड़ लिये। फिलहाल घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर धारा 354, 506 एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts