रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ घोसी क्षेत्र के नौ उचित दर विक्रेताओं द्वारा नियम विरुद्ध खाद्यान्न वितरित करने के कारण उपजिलाधिकारी घोसी डाक्टर सीएल सोनकर द्वारा नोटिस देने से कोटेदारों में हड़कम्प मचा हुआ हुआ ।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी घोसी को कोटेदारों के विरुद्ध मिली शिकायत के सम्बंध में उपजिलाधिकारी घोसी डाक्टर सीएल सोनकर ने जांच कराया जिसपर पाया कि मई महीने में जमुआरी के कोटेदार रामचंद्र चौहान , हेमई पिपरी की शारदा देवी , फरसरा खुर्द सुरेंद्र राय , गोठा के कोटेदार सूबेदार यादव , पकड़ी की कोटेदार हरिशंकर राम एवं झारखंडे सिंह , अमिला के जितेन्द्र कुमार, सराय गंगा पब्बी के जावेद कमर , हरधौली की उर्मिला ने चालीस फीसदी से अधिक प्रोकसी यानी बगैर अंगूठा निशान वाली मशीन का उपयोग किये ही खाद्यान्न वितरित कर दिया ।
इन कोटेदारों से बगैर अंगूठा निशान वाली मशीन का उपयोग किये ही खाद्यान्न वितरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं । साथ ही कार्यवाई का चेतावनी दिया हैं । कहा हैं कि यदि भविष्य में किसी कोटेदार द्वारा ऐसा किया जाता हैं तो उसकी दुकान का लाइसेंस निलम्बित कर दिया जायेगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…