Categories: Crime

पड़ोसी ने किया किशोरी को मजबूर वीडियो से ब्लैकमेल कर तीन महीने तक नाबालिग से किया दुष्कर्म

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी क्षेत्रान्तर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी को युवक ने 3 महीने पहले कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया तथा उसी दौरान किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर 3 महीने से लगातार दुष्कर्म करता रहा। हालांकि युवक ने युवती को शादी का भी झांसा दिया था। अब युवक का कही दूसरी जगह रिश्ता होता देख किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई। किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार पिछले करीब 3 महीने पहले उनके पड़ोस में रहने वाले 24 साल के युवक ने उनकी 16 साल की किशोरी से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उनकी बेटी की अश्लील वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी से युवक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि अब युवक दूसरी लड़की से शादी करने की फिराक में है और उनकी बेटी से शादी को मना कर रहा है। किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts