Categories: Crime

अचानक गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। रात को पति के साथ सोते समय युवती को सन्दिग्ध परिस्थिति में गोली लग गयी। जिसे पुलिस ने सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गम्भीर देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

वहीद निवासी शाहबाज पुर थाना असमोली जिला सम्भल अपनी पत्नी नाजिमा व बच्चों तथा भांजे के साथ थाना ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खरखड़ी रोड पर स्थित बटाई पर जमीन लेकर खेती करते है। बीती रात सभी बच्चे ट्यूबवेल की छत पर सोए थे और दोनो पति पत्नी नीचे एक ही चारपाई पर सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे पत्नी नाजिमा के माथे पर सोते हुए अचानक गोली लग गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अस्पताल लोनी में भर्ती कराया। गम्भीर हालत देखते हुए उसे जीटीबी दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उसका गम्भीरवस्था में इलाज चल रहा है। एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि मामला सन्दिग्ध प्रतीत हो रहा है। छत पर सो रहे लोगो ने भी कोई गोली चलने की आवाज नही सुनी। उन्होंने बताया कि जीटीबी में घायल का सिटी स्कैन कराया गया है। जिसमे माथे पर नुकीली चीज का निशान बताया गया है।जबकि डॉक्टर गोली के निशान से इनकार कर रहे है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts