फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी तहसील क्षेत्र मैं वैसे तो तालाबों की संख्या दर्जनों में है लेकिन वास्तविक तालाब तकरीबन गायब हो चुके हैं इलाके के तालाबों पर प्लाटिंग कर दी गई है जिस पर अवैध रूप से लोग कब्जा जमाए हैं प्रशासन केवल मूकदर्शक बना हुआ है कुछ रसूखदार लोगों ने तहसील एवं नगर पालिका अभिलेखों में तालाब की जमीन को रिहायशी इलाकों में बदलवा लिया
इनमें से एक तलाब तो वर्षो पहले पट गया। वर्तमान में उस पर रिहायशी कालोनी खड़ी है। इसी वार्ड का दूसरा तालाब की आधा पट चुका है और उन पर आवासीय मकान खड़े हैं। भुईफोरवानाथ वार्ड में भी 1.78 एकड़ का तालाब पालिका के अभिलेख में दर्ज है। यह तालाब भी अतिक्रमण का शिकार है इसके चारों ओर से धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है। बताते हैं कि तालाब की प्लाटिंग हो चुकी है।
इसी प्रकार भट्नागर कालोनी में भी गाटा संख्या 763 में 0.125 हेक्टेयर क्षेत्रफल का तालाब सिर्फ कागजों पर ही रह गया है। मौके पर पक्के मकान बन चुके हैं। भले ही सर्वोच्च न्यायालय ने तालाबों के रखरखाव और उन्हें पुराने मूल रुप में लाने के आदेश दिए हों। लेकिन नगर पालिका सीमा में इसका कहीं भी असर पड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा है। शहर के तालाबों का धीरे-धीरे अस्तित्व समाप्त हो रहा है। सिर्फ कागजों पर ही शहर में अंगुलियों पर गिनने भर को तालाब रह गए हैं वें भी सफाई न होने के कारण प्रदूषण का शिकार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…