कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) अदरी नगर पंचायत में पालीथीन पर रोकथाम के लिए बुधवार को ईओ अमरनाथ राम ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान 5 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जुर्माना वसूला गया। बाजार में ठेला, खोमचे व दुकानो पर दिनभर अफरा-तफरी की स्थिति रही।
पालीथीन से हो रहे दुष्परिणाम को देखते हुए सरकार ने इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। इसके अनुपालन में अदरी नगर पंचायत ईओ अमरनाथ राम के नेतृत्व में बाजारों व मुहल्लो के दुकानों पर छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान कई ठेला वाले जहां ठेला छोड़कर फरार हो गये। वहीं कईयों को पालीथीन का प्रयोग करने पर लोगों को सख्त हिदायत देते हुए न बेचने की चेतावनी दी गयी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अगर दुबारा पालीथीन प्रयोग करते पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई के साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। जिस पर दुकानदारों ने इसका प्रयोग न करने का वचन दिया। नगर पंचायत के इस अभियान से पूरे कस्बे में दिनभर हलचल मची रही। छापेमारी में नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…