नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर(बलिया). मनियर मार्ग के शेखपुर चट्टी पर शनिवार को असन्तुलित हो बाइक से गिर कर 39 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी बुलन्द अख्तर अपनी पत्नी मेहरुन्निशा के साथ बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी में बिहार गए हुए थे।शनिवार की शाम को वे बाइक द्वारा ही घाघरा नदी स्टीमर से पार कर वापस अपने गांव जा रहे थे। वे जैसे ही शेखपुर चट्टी पर पहुंचे की सामने अचानक आ गए ट्रक की वजह से असन्तुलित हो कर मेहरुन्निशा सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना के बाद बुलंद अख्तर घायल पत्नी मेहरुन्निशा को अस्पताल ले जाने की बजाय अपने घर ले कर चले गए।जहां कुछ देर बाद उनकी हालत गम्भीर होने पर एम्बुलेन्स बुला कर इलाज हेतु उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये।जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख डाक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…