उमेश गुप्ता/हरिलाल प्रसाद
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव ग्राम में विगत 13/14 जून की रात में इन्द्रशन राजभर के घर आई बारात में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान विवाद होने पर चली गोली की घटना में मुकदमें के वांछित अभियुक्त मित्तू पुत्र इशरार उर्फ मुन्नु मिया, सद्दो पुत्र इशरार उर्फ मुन्नु मिया व अरमान पुत्र निफिकिर निवासीगण ग्राम उभाँव ने शुक्रवार को पुलिस के प्रबल दबाव के कारण मा न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय ने जेल भेज दिया।
इस घटना में चली गोली में 08 व्यक्ति घायल हुए थे जिसके सम्बन्ध में उभांव थाने में मु0अ0सं0 102 /2019 धारा 147, 148, 149, 307, 336, 323, 504, 506, भादवि व 7 अपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 पंजीकृत किया गया था । अब तक कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जिनके कब्जे से 02 अदद तमन्चा व एक अदद लाइसेन्सी चोरी की SBBL बन्दूक व 09 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर का बरामद किया गया था।
उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शेष 03 अभियुक्त गिरफ्तारी करने से शेष रह गए है जिनके विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु मा० न्यायालय से विना जमानती वारंट 82 सीआरपीसी प्राप्त किया जा चुका है। मा० न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…