इरफान अहमद
पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने लूट के आरोप में एक नाबालिग सहित कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो से लूटी गई रकम और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशो में एक नाबालिग है। इन बदमाशों ने उत्तराखंड और उत्तप्रदेश में कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है
उन्होंने बताया कि 31 मई की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी तो औरंगाबाद रोड पर एक बाईक पर तीन लोग तेलीवाला की ओर से आते दिखाई दिए। जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। युवकों के पास से लूट की बाईक बरामद की उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके साथी दूसरी बाईक पर पीछे आ रहे हैं कुछ समय बाद पुलिस ने उन तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने बाईक लूट की घटनाओं समेत उत्तराखण्ड के झबरेड़ा और सहारनपुर में घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। बदमाशो के पास बरामद दोनों बाईक भी लूटी गई है।
पकड़े गए बदमाशों में मनीष पुत्र शुक्ला सिंह निवासी दुगचाडी, नितिन पुत्र बालिस्टर निवासी चौंदाहेड़ी, रोहित पुत्र रघुराज निवासी चौंदाहेड़ी, रजनीकांत पुत्र ऋषिपाल निवासी दुगचाडी, आकाश पुत्र जयकृष्ण निवासी चौंदाहेड़ी समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया हैं सभी आरोपी देवबन्द थाना क्षेत्र के निवासी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…