इरफ़ान अहमद
रूड़की। नगर निगम पुल के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक 12 वर्षीय बच्चा गंगनहर में नहाते समय पानी में डूब गया। आसपास नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह उसे बाहर नही निकाल पाए।
जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय रितिक जिसके मां बाप मर चुके है वह अपने मौसा मोहन के साथ एरीकेशन कॉलोनी के समीप निवास करता है। मोहन नगर निगम के सामने गन्ने के जूस की ठेली लगाता है।आज उसका भांजा रितिक भी उसके पास ही आया था और वह गंगनहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी मे चला गया। पास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो कुछ युवकों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। लेकिन तब तक वह गहराई में समा गया। हादसे के समय मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी।
कब लगेगी हादसों पर रोक….
गर्मी के सीजन में प्रतिवर्ष 15 से 20 किशोर और युवकों की जान गंगनहर में डूबने से जाती है लेकिन न तो इस ओर पुलिस का कोई ध्यान है न ही प्रशासन का। पुलों के ऊपर चढ़कर युवक गहरे पानी मे छलांग लगाते है कलाबाजियां करते हैं और हादसों का शिकार बन जाते है लेकिन न जाने कब इस प्रकार गंगनहर में नहाने पर प्रतिबंध लगेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…