गौरव जैन
रामपुर- दिनांक 15 जुलाई 2019 को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट के पास एकत्रित हुए और जिला वन अधिकारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।इस मौके पर बोलते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक ओर वन विभाग किसानों को जमीन की तह घुसने पर उतारू है वहीं लगभग एक पखवाड़े से जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है और वन विभाग उनको जिले की सीमा से खदेड़ने में नाकामयाब हो रहा है और वन विभाग की लापरवाही की वजह से हाथियों ने कई लोगों की जानें भी ले ली है । दिनांक 14 जुलाई 2019 की रात्रि लगभग 11:00 बजे ग्राम चंदपुरा करीम तहसील मिलक निवासी राजू यादव को जंगली हाथियों ने कुचल कर मार डाला दरअसल यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि वन विभाग द्वारा की गई खुलेआम हत्या है क्योंकि वन कर्मियों को पहले से सूचना थी
कि हाथी बरेली जिले की सीमा में न घुस के रामपुर की तरफ को आ रहे हैं लेकिन वन विभाग ने ना तो अलर्ट जारी किया और ना ही वेरी कटिंग करके हाथियों को जनपद की सीमा से खदेड़ने की कोशिश की उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और साथ ही जिला वन अधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए उसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी रामपुर से मिला और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव शैजी खान ,जिला अध्यक्ष संजोर अली पाशा ,इरशाद अली पाशा ,फहीम अहमद ,मखदूम अली ,सैयद तलत मियां, राहुल राजपूत, साखिया खातून ,मोहम्मद असलम खान ,जुनैद खान, मोहम्मद आरिफ ,विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार गंगवार ,नूर आलम आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…