सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंदी पर है। तीन अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान के बेटे पर घर मे घुसकर ताबड़तौड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गये।सूचना मिलते ही गांव मे पुलिस के प्रति आक्रोश फैल गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित गांव वालों को जल्द जल्द हमलावरो की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज हमलावरो की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदपुर गांव देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।ग्राम प्रधान के बेटे विक्रम कसाना जो की हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है उसे तीन अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कई गोली मारी और फरार हो गये। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। आलाधिकारियों के जल्द हमलावरो की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए और तब जाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम पर हरियाणा व यूपी में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में प्रधानी के चुनाव को लेकर विक्रम हरियाणा की जेल से पैरोल पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने आया था।विक्रम इस समय जमानत पर था।पुलिस का मानना है कि हत्या का मुख्य कारण आपसी रंजिश भी हो सकता है।हालांकि गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…