Categories: UP

दो बाईकों संग सरगना व एक अन्य बाईक चोर गिरफ्तार

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर, भदोही। पुलिस अधीक्षक राजेश यस के निर्देश पर अपराध पर लगाम वह अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के निर्देश पर शनिवार को भदोही कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी की दो बाइकों समेत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ।
मुखबिर की सूचना पर भदोही कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के नेवादा कला निवासी रवि प्रजापति वह बिट्टू सिंह को चोरी की दो बाइकों के साथ बरामद किया। घटना का खुलासा करते हुए सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि यह दोनों अंतर्जनपदीय बाइक चोर हैं। इनके और भी गैंग हैं। पुलिस छानबीन कर रही है शीघ्र ही अन्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

aftab farooqui

Recent Posts