प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर। आज सभी लोग आराम से जीना चाहते है। शरीर को बहुत हद तक आराम देना चाहते है। काफी समय तक अपने सर को नीचे कर मोबाइल का प्रयोग करते है। अधिक समय तक सर को नीचे करके नही पढ़ना चाहिए यह बहुत ही शरीर के लिये हानिकारक है। उक्त बातें दिव्यावानी न्यूरो मैटर्निटी क्लीनिक के चिकित्सक डा. हिमांशुकृष्ण ने कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के क्रिया-कलापों से सर्वाइकल समस्याएं हो सकती है। इस प्रकार के समस्याओं में जैसे गर्दन में दर्द, गर्दन के दोनों तरफ दर्द या फिर एक ही तरफ दर्द हो सकता है। यह दर्द असहनीय होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के दर्द को तुरन्त ठीक करने के लिए किसी दर्द निवारक दवा को लिया जा सकता है या फिर किसी दर्द निवारक ट्यूब का प्रयोग किया जा सकता है। ऐसी समस्याएं न हो इसके लिए हमे अधिक समय तक गर्दन को नीचे नही रखना चाहिए। मोबाइल का कम से कम उपयोग करे तथा आरामदेय तकिये का प्रयोग भी नही करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमे नियमित व्यायाम करना चाहिए। नियमित व्यायाम से हम स्वस्थ रह सकते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…