प्रदीप दुबे विक्की
सीतामढ़ी,भदोही। देर से ही सही पर बारिश के साथ नदियों का पानी बढ़ने लगा है। फिलहाल धराशाई होते पर्यावरण बीच पर्यावरणीय सुरक्षा के लिहाज से व दम तोड़ते और लगातार गिरते व सिसकते जलस्तर के नजरिये से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होना सुकून व राहत देने वाली खबर है। हालांकि कई वर्ष पानी की वजह से कोनिया क्षेत्रवासियों को विभिन्न समस्याएं लगातार झेलनी पड़ी हैं लेकिन फिलहाल अभी किसी प्रकार के खतरे की ओर इशारा नहीं है। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल बोर्ड के मीटर गेज के अनुसार गंगा का पानी 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार की दोपहर 3 बजे गंगा का जलस्तर 66.500 मीटर पर पहुंच गया था। जल बोर्ड के कर्मचारी दिनेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। कई नदियों में पानी बढ़ने की सूचना मिली है जिससे गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…