बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) रविवार से ही रही बरसात ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया।क्षेत्र का पहसा बाजार जो अरदौना फीडर द्वारा पोषित क्षेत्र है लगभग अड़तालिस घंटों से अंधेरे के आगोश में है।वहीं हलधरपुर फीडर द्वारा सेवित चकरा, थलईपुर, जमालपुर, हलधरपुर, बहरवार, बस्ती, एकबालपुर आदि गाँव भी पिछले चौबीस घंटों सेअंधेरे की चादर ओढ़े हुए हैं।तेज हवाओं एवं बरसात के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गये हैं जिन्हें ठीक करने में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि बरसात लगातार जारी है।ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने बिलंब की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।इस संबंध एस. डी. ओ.हलधरपुर भानू प्रताप का कहना है कि बरसात के कारण कई स्थानो कर पेंड़ गिर गए हैं जिसके कारण कुछ तार टूट गए हैं।जिन्हें ठीक कराने की कवायद जारी है किन्तु लगातार हो रही बरसात के कारण थोड़ी समस्या आ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…