Categories: UP

चोरो के गिरोह ने मासूमों को हथियार बनाया

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही ।।
गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़ेशिव धाम में दर्शन करने के लिए आई युवती किरण पांडे का उचक्कों ने पर्स गायब कर दिया इस मामले में पुलिस ने 3 बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोलापुर गांव निवासी किरण पांडे पूजा करने के लिए व अपने भाई से जो कांवर लेकर जा रहे से मिलने के लिए बड़े शिव धाम आई हुई थी इसी दौरान किसी उचक्के ने उसका पर्स मार दिया इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी गयी शक के आधार पर तीन बच्चों को गिरफ्तार किया और पुलिस चौकी ले आई उनसे पूछताछ कर रही है बताया जाता है कि पकड़े गए बच्चों में दो बच्चे शातिर चोर गायब है गायब हुए पर्स में सोने का झाला व चांदी की पायल के साथ ₹500 नगद रखा था l

aftab farooqui

Recent Posts