प्रदीप दुबे विक्की
भदोहीं।।
भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरीस गांव के एक बाँध पर साथियों संग स्नान करने गया किशोर डूबने लगा। साथी को बाँध में डूबता देख साथ गये अन्य दोनो साथी शोर मचाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। शोर सुनकर आज-पास मौजूद ग्रामीणों ने बाँध में छलांग लगाकर डूब रहे किशोर को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक किशोर की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीण किशोर को लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही किशोर के परिजनो में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुसियरा मुहल्ला निवासी मुन्ना गौतम का 12 वर्षीय पुत्र शनि गौतम मुहल्ले के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ता है। आज वह परिजनों से स्कूल ड्रेस सफाई का बहाना बनाकर विद्यालय नहीं गया। दोपहर बाद वह घर पर ही नहाकर खाना खाया। इसी बीच साइकिल से अपने दो अन्य साथियों के साथ पिपरीस गोसाईं बाँध में नहाने चला गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी की तरफ चला गया, और डूबने लगा। यह देख साथ गये दो अन्य किशोर साथियों ने शोर मचाते हुए साइकिल छोड़ वहां से भाग खड़े हुए। दो किशोरों को चिल्लाते देख आस-पास के ग्रामीण बांध की तरफ दौड़े। जहां एक किशोर डूब रहा था। ग्रामीणों ने बाँध में छलांग तो लगा दी, लेकिन तब तक किशोर डूब चुका था। हालांकि ग्रामीणों ने शव को बाँध से निकालकर सीधे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। और पुलिस ने हादसे की खबर किशोर के परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…