गौरव जैन
रामपुर – रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रही पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भ्रष्ट आचरण के आधार पर सांसद मोहम्मद आजम खां के विरूद्ध चुनाव याचिका फाइल की। उनके साथ राज्यसभा सांसद एवं उनके अधिवक्ता ठाकुर अमर सिंह साथ रहे।
राज्यसभा सांसद एवं अधिवक्ता ठाकुर अमर सिंह ने याचिका दायर करवाते हुए कहा कि संविधान किसी को भी धर्म के नाम पर वोट मांगने की अनुमति नहीं देता है। आज़म खां ने रामपुर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया, जिससे चुनाव परिणाम काफी हद तक प्रभावित हुआ। मोहम्मद आजम खान ने चुनाव में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और महिलाओं की गरिमा पर हमला किया है। चुनाव आयोग के रूप में इसके सभी स्वीकार किए गए तथ्य ने स्वीकार कर लिया है।
भाजपा प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि उम्मीदवार के रूप में मैं यह सब माननीय उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाना चाहती हूं, इसलिए मोहम्मद आजम खा को सभ्य समाज के हित में संसद में बैठने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…