फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हांसिल की है जहां काफी से जिले में मकड़जाल की तरह फैले अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने एक सट्टाबाजी करवा रहें सरगना को गिरफ्तार किया है ।जिसमें काफी बड़ी रकम और अन्य सामान बरामद किया है ।
दरअसल लखीमपुर में काफी समय से सट्टेबाजी गिरोह सक्रीय था जो सट्टेबाजी का धंधा शहर में चला रहे थे ।जिस पर पुलिस अधीक्षक पूनम द्वारा सट्टे पर अंकुश लगाने के लिये अभियान चला रही थी और इसी चलाये जा रहे अभीयान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर शहर के ही दिनेश अग्रवाल उर्फ गांठी पुत्र अमरनाथ अग्रवाल नि० भटनागर कॉलोनी को विश्व कप क्रिकेट मैच मे सट्टा खिलवाते हुए लकड़ी मंडी स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से पुलिस ने दो लाख अस्सी हजार रुपये नगद व 10 मोबाइल, नोट गिनने की मशीन, रजिस्टर, पेन, सट्टे से संबंधित पर्ची आदि के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी भी बताया जा रहा है जो प्रदेश व देश के कई हिस्सों से नेटवर्क बनाकर सट्टा का अवैध कारोबार करता है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में कोतवाली सदर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…