तब्जील अहमद
सिराथू कौशाम्बी । कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज के नजदीक रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ी स्कूटी । स्कूटी सवार माँ बेटे की मौके पर मौत हो गई। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के वार्ड नं दो निवासी ओमप्रकाश पांडेय की पत्नी गबोल पांडेय 38 वर्ष अपने पुत्र अक्षय पांडेय 16 वर्ष के साथ प्रयागराज के झलवा से स्कूटी द्वारा अपने घर सिराथू आ रहे थे । स्कूटी सवार माँ बेटे जैसे ही कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज के नजदीक पहुचे तभी आगे जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से स्कूटी भीड़ गयी । इस हादसे में सवार मां बेटे की मौक़े पर ही मौत हो गयी ।
सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुच गए । और शव को देखकर विलखकर रोने लगे । मृतक के चार बच्चों में बड़ी बेटी आकांक्षा जो मध्यप्रदेश में रहकर पढ़ती है । रजत , लालू व गोलू का रोरोकर बुरा हाल है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…