Categories: National

फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, कांग्रेस और राकपा के 50 विधायक भाजपा के संपर्क में

जुबैर शेख

मुंबई: इसी वर्ष के अंत तक होने वाले महाराष्ट्र राज्य में चुनावों से कुछ माह पहले ही कांग्रेस और राकपा को बड़ा झटका लग सकता है। इस गठबंधन के लगभग 50 विधायको के भाजपा के सम्पर्क में होने का दावा प्रदेश सरकार के एक मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया कि चुनाव से पहले अपना पाला बदलने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

महाजन का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई नेता हाल ही में पार्टी छोड़ चुके हैं। महाजन ने कहा, ‘कांग्रेस और राकांपा के करीब 50 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। राकांपा की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने एक महीने पहले भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए दावा किया था कि उनका अपनी मूल पार्टी (राकांपा) में कोई भविष्य नहीं है।

महाजन ने कहा है की विधायक अनुरोध कर रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस लड़खड़ा रही है और अगले कुछ हफ्तों में, राकांपा कमजोर दिखेगी। महाजन ने शरद पवार के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि भाजपा कांग्रेस और राकांपा को हराने के लिए उनके नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts