तारिक खान
प्रयागराज. प्रयागराज में आज अटल भा0 हिन्दू फाउंडेशन की एक बैठक में प्रदेश सचिव दिनेश मिश्र ने यमुना एक्सप्रेस वे की दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण व पूर्ववर्ती सरकार के हड़बड़ी की गड़बड़ी का कारण बताया।
जानकारी के अनुसार आज प्रयागराज के नैनी में अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन की एक बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। इस बैठक में फाउंडेशन के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्र ने बताया कि आज तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में 29 से अधिक यात्रियों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे पूर्ववर्ती सरकार की हड़बड़ी में की गई गड़बड़ी करार दिया व कहा कि मात्र जल्दबाजी में तैयार यह एक्सप्रेस वे आज एक्सीडेंटल एक्सप्रेस बन गया है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों व उपस्थित लोगों ने इस दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस अवसर पर आर के पाण्डेय कार्यकारी जिलाध्यक्ष, संजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष मिशन योगी सीएम अगेन, अमित मिश्र व0 उपाध्यक्ष, दशरथ लाल, पप्पू खान, रवि रावत व सोनू आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…