Categories: HealthUP

समर्पण महिला कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

ए जावेद

वाराणसी. वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित गांधी चबूतरा के समीप समर्पण महिला कल्याण समिति के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कंचनलता ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के बारे में जागरूक करना है। क्योंकि लोगों में रक्तदान के प्रति तमाम गलत भ्रांतियां हैं। जिसको दूर करने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है। उनको बताया गया कि रक्तदान महादान होता है। एक व्यक्ति के रक्त दान करने से 3 लोगों की जानें बचाई जा सकती हैं। इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान करनी चाहिए।

शिविर में लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया इस अवसर पर अनीता पटेल, मनीष ठाकुर, चंद्रमोहन पटेल, एकता पटेल, ऋतिक पटेल, सोनम पटेल, हिमांशु मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts