तारिक खान
प्रयागराज. धूमनगंज के गढ़वा इलाके में महिला ग्राम इंटर कालेज के पास शुक्रवार की रात भाजपा पार्षद शिव कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। कार सवार हमलावरों ने घेराबंदी कर पार्षद की स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ बमबाजी और फायरिंग की। हमलावरों ने पार्षद के सीने में गोली मारी। हालांकि गोली छूकर निकल गई। साथ रहे पार्षद के भतीजे मनीष को भी गोली लगी है। हमलावरों ने पार्षद की स्कार्पियो पर कई बम फेंके जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले के दौरान बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश पैदल निकल भागे।
बीजेपी पार्षद पर हुवे हमले के सम्बन्ध में बात करते हुवे सिद्धार्थ नाथ ने बोला कि जिले के कप्तान को साफ मैंने बोल दिया है कि पुलिस की वर्दी देख कर बदमाशों और लोगो के अंदर डर भय आना चाहिए। प्रयागराज के अंदर अगर ऐसा नहीं होता है तो सही नहीं है। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि एसएसपी को वार्निंग तो जरूर दी है, अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार और हम मिलकर इस पर कड़ी कार्यवाही करेंगे। प्रयागराज जिले में चल रहे वसूली पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है इस पर भी बातचीत जरूर करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…