फारुख हुसैन
गौरीफंटा। भारत सरकार की आपत्ति के बाद नेपाल ने फल व सब्जियों पर जांच के नाम पर लगाई गई रोक हटा ली है। भारतीय फल व सब्जियां अब पूर्व की भांति ही नेपाल जाएंगी। नेपाल सरकार ने यह फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया है। सचिवालय के मंत्री लोकांत राय ने बताया कि नेपाल सरकार ने कुछ दिन पूर्व भारत से आयातित फल व सब्जियों की जांच का नया नियम लागू किया था।
जांच के लिए सरहद से करीब 300 किमी दूर काठमांडू के कालीमाटी में प्रयोगशाला बनाई गई थी। जांच प्रकिया में व्यापारियों का दो से तीन दिन का समय लग रहा था। इसके मद्देनजर पूर्व की स्थिति बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि इस निर्णय से भारत-नेपाल के व्यापारियों में काफी असंतोष था। कई व्यापारिक संगठनों ने नेपाल सरकार से आपत्ति भी जताई थी। जांच प्रक्रिया में देरी के चलते ट्रकों के पहिए थमने से सीमा पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बुधवार को भारत सरकार ने भी दूतावास के माध्यम से इस मामले में नेपाल से जवाब मांगा था। साथ ही नेपाल सरकार के अचानक व बिना तैयारी के लिए गए फैसले पर सवाल किया गया था। नेपाल सरकार के निर्णय पर भारतीय व्यापारियों ने खुशी जताई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…