संजय ठाकुर
चिलकहर बलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचहुँआ में स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश राम ने हरी झण्डी दिखा कर किया | बच्चों ने रैली निकालकर नत्थू पुर गोपालपुर संवरा, गुरगुजपुर, गांव में “बेटा बेटी एक समान,”आधी रोटी खाएंगे हम सब पढ़ने जाएंगे अधियारा तभी मिटेगा जब ज्ञान का दीप जलेगा बाबू मानअ मोर कहनवा करा दा एडमिशनवा* आदि गगन भेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों से अपील किया कि वे हर हाल में अपने बच्चों वह बच्चियों को पढ़ाएं ।
प्रधानाध्यापिका इंद्रकला ने लोगो से अपील किया कि वे अपने बच्चो को हर हाल में स्कूल भेजे इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबाष गुप्त व खण्ड शिक्षा अधिकारी बंशीधर श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जनपद बलिया नित्य नए कृतिमान स्थापित कर रहा हैं ।,अध्यापिका ममता चौबे ने कहा कि ज्ञान के बिना मानव अधूरा है ज्ञान ही वह विधा है जिसके द्वारा हम अपना तो सर्वांगीण विकास करते ही हैं साथ ही साथ समाज का भी विकास करते हैं।इस अवसर पर उमाशंकर, रामनिवास चौहान,शिवेंद्र तिवारी,पूनम, अनिता देवी अध्यापक के अलावा मुख्तारअहमद,दुनेशर,सुमन मीना सोनमती ,रामरती,लालसा आदि के साथ सैकड़ो छात्र व गाँव वासी मौजूद रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…